आम्रपाली को छोड़ इस हीरोइन संग खंडहर में रोमांस करते दिखे निरहुआ! एक्ट्रेस बोली, ‘तोहसे बात ना करब नहीं..’

Bhojpuri Star Dinesh Lal Nirahua New Song: दिनेश लाल निरहुआ इन दिनों राजनीति से दूर मनोरंजन इंडस्ट्री में बिजी हैं और बैट टू बैक गाने रिलीज कर रहे हैं. इसके पिछले गाने में निरहुआ आम्रपाली के साथ रोमांस करते दिखे थे और अब वे नई हीरोइन रचना यादव के साथ देखे जा रहे हैं. उनके नए गाने के बोल ‘तोहसे बात ना करब नहीं भेट करब हो’ हैं.

भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिनेश लाल यादन उर्फ निरहुआ इन दिनों बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स में छाए हुए हैं. वे इंडस्ट्री की कई फिल्मों में दिखने वाले हैं और कलाकंद उनमें से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की आगामी भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ से हर एक या दो दिन में एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किये जा रहे हैं. इस फिल्म के गाने भी ऐसे हैं जो सुनते ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. फिल्म के एक गाने में अभिनेता नीलम गिरी और आम्रपाली को अपने हुनर से इंप्रेस करते दिखे थे लेकिन सॉन्ग में वे एक दूसरी एक्ट्रेस संग दिख रहे हैं.

जी हां, अब कलाकंद से दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री रचना यादव पर फिल्माया गया नया गाना ‘तोहसे बात ना करब नहीं भेट करब हो’ रिलीज किया गया है, जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए जातन करते हुए नजर आ रहा है लेकिन प्रेमिका उससे बात करने को भी तैयार नहीं हो रही. कुछ ऐसी ही खट्टी मीठी नोकझोक से भरपूर है कलाकंद का ये गाना दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है. इस गाने को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान ने साथ मिलकर गया है जबकि यादव राज ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. वीडियो को ग्रीनरी वाले खेतों और पेड़ पैधों के बीच शूट किया गया है. साथ ही वीडियो में एक खंडहर में भी वे अपनी हीरोइन संग रोमांस करते दिखते हैं.

गाने में रचना अपने प्रेमी निरहुआ से कहती है कितोहसे बात न करब न ही भेंट करब हम…’अब तोहरा नही हम कभी वेट करब हम… इस पर निरहुआ जवाब देते हुए कहते है कितनिको बुझात नाहिखे हमरा के गोरी काबू चहबू…जब चार दिन की जिंदगी में रानी हो तीन दिन नाराज राहबू…’ गाने में उपयोग की गई लोकेशन इस गाने की सुंदरता और भी बढ़ा रहा है। गाने में दोनों के ऑउटफिट भी बहुत ही शानदार लग रहा रहे हैं. आपको बता दें कि  फिल्म ‘कलाकंद’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है. इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी सराहना मिली है और काफी पसंद भी किया गया है.

Related posts

Leave a Comment