Rajasthan: सुप्रीम कोर्ट में धारीवाल की याचिका खारिज, एकल पट्टा मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक रहेगी बरकरार

बहुचर्चित एकल पट्टा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को सुनने से इनकार कर दिया. जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए 1 नवंबर के आदेश को बरकरार रखा. स्पष्ट किया कि मामला एसीबी कोर्ट जयपुर में लंबित प्रोटेस्ट पिटीशनों के निपटारे तक शांति धारीवाल के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई/गिरफ्तारी नहीं की जाएगी. धारीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा. राजस्थान सरकार की पैरवी अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा, इंटरवीनर अशोक पाठक…

राजस्थान में पेट्रोल डालकर युवक-युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में SMS रेफर

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से सटे दूदू (Dudu) जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. मौखमपुरा थाना इलाके के बाडोलाव गांव (Badolao Village) में बीती शुक्रवार रात करीब 2 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक और एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास (Attempt To Burn Alive) किया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दूदू पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा और मामले की गंभीरता को…

कोटा बना दुनिया का दूसरा ‘सिग्नल-फ्री’ शहर! चौराहों पर नहीं रुकती गाड़ियां, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

Rajasthan News: देश भर में ‘कोचिंग नगरी’ के नाम से मशूहर राजस्थान के कोटा (Kota) शहर को अब एक और नई पहचान मिल गई है. कोटा अब दुनिया का वह दूसरा शहर बन गया है जहां मुख्य सड़कों और चौराहों पर ट्रैफिक लाइट्स (2nd Signal Free City in World) नहीं हैं. यह अनूठा ट्रैफिक सिग्नल-फ्री मॉडल शहर के आवागमन को इतना सुगम बना चुका है कि अब इस शहर के चर्चे दुनिया के नक्शे पर होने लगे हैं. कोटा की यह उपलब्धि तब सुर्खियों में आई, जब प्रसिद्ध उद्योगपति और महिंद्रा…

Trade fair 2025: अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में चला मेवाड़-मारवाड़ का जादू, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राजस्थान पवेलियन को मिला स्वर्ण पदक

Rajasthan Pavilion News: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में 14 दिनों तक चला ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला’ (IITF) गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस साल मेले में 18 लाख से अधिक दर्शकों ने शिरकत की.मेले के आखिरी दिन, वाणिज्य मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पवेलियनों की घोषणा की, जिसमें राजस्थान पवेलियन ने अपनी शानदार कला, संस्कृति और प्रस्तुति के दम पर प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक हासिल किया. कला, संस्कृति और विविधता की जीत वाणिज्य मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, भागीदार राज्य श्रेणी के तहत राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ पवेलियन…

Fake Drug Alert Rajasthan: बहती नाक, छींक या अस्थमा होने पर भूलकर भी न लें यह दवाई, राजस्थान सरकार ने जारी किया हाई-लेवल अलर्ट

Rajasthan News: राजस्थान के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय (FSDC) ने एक ऐसी दवा को लेकर अलर्ट नोटिस जारी किया है, जिसे टेस्टिंग में ‘अत्यंत घटिया’ और संभावित रूप से ‘जहरीला’ पाया गया है. यह दवा आम तौर पर एलर्जी (Allergies) और अस्थमा (Asthma) के इलाज में इस्तेमाल होती है और लाखों घरों में हो सकती है. कौन सी है वो खतरनाक दवा? FSDC की तरफ से 27 नवंबर 2025 को जारी नोटिस में Levocetirizine Dihydrochloride & Montelukast Sodium Tablets IP का जिक्र है. यह कॉम्बिनेशन टैबलेट आमतौर पर Algiwin-M…

Unique Wedding: हाथी पर सवार होकर शादी में पहुंचा डॉक्टर दूल्हा, दहेज में ये खास चीज मांग सबको किया हैरान

Bikaner Unique Wedding: आधुनिक समय में फिजूलखर्ची और दहेज की कुप्रथा के बीच, बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में एक ऐसा अनूठा विवाह संपन्न हुआ जिसने पूरे समाज के सामने एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है. नोखा के अलाय गांव के रहने वाले डॉक्टर सुमित कूकना ने नागौर जिले के थीरोद गांव की डॉक्टर जसोदा काला से विवाह कर दहेज मुक्त समाज का संदेश दिया. दूल्हे ने दहेज में केवल ₹1 का शगुन और एक नारियल स्वीकार किया. हाथी पर सवार होकर पूरी का तोरण की रस्म  जिले के अलाय गांव…

SIR के लिए ऊंट की सवारी करके घरों तक पहुंच रहे अधिकारी, इस जिले के SDM की अनोखी पहल

SDM camel ride for SIR in Barmer: बाड़मेर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए अधिकारी ऊंट पर बैठकर घरों तक जा रहे हैं. उपखंड अधिकारी (एसडीएम) और उनकी टीम ने दूरदराज के इलाकों में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए ऊंट की सवारी की. सेड़वा (Barmer) के एसडीएम बद्रीनारायण बिश्नोई और उनकी टीम सीमावर्ती इलाके में बावरवाला सहित अनेक गांवों में पहुंची. जहां घर रेत के टीलों पर दूर-दूर तक फैले हुए हैं. इसी वजह से इलाके में मौजूद लोगों के घरों तक पहुंचने के लिए ऊंट की…

‘पूरे भारत में BJP की नींव हिला दूंगी’ पर पलटवार, संविधान दिवस के मंच से मेघवाल ने ममता को ललकारा

Rajasthan News: देश के 76वें संविधान दिवस (Constitution Day of India) के अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह का मंच उस वक्त राष्ट्रीय राजनीति का अखाड़ा बन गया, जब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को उनकी ‘धमकी’ भरी भाषा के लिए सीधी चुनौती दे डाली. बीकानेर (Bikaner) के रवींद्र रंग मंच से, मेघवाल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो के उस आक्रामक बयान पर तीखा पलटवार किया, जिसमें ‘दीदी’ ने कहा था कि अगर बीजेपी ने बंगाल में उन्हें…

Rajasthan: आज 11 बजे जयपुर शहीद स्मारक से रवाना होगी यमुना प्रवाह पदयात्रा, सीएम भजन लाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) आज यानी बुधवार को जयपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 10 बजे वे सरदार@150 यूनिटी मार्च पद यात्रा कार्यक्रम के तहत यमुना प्रवाह पद यात्रा का शुभारंभ करेंगे. यह पद यात्रा अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक जयपुर से शुरू होगी. इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे अपने निवास पर भरतपुर और उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करेंगे. 10 जिलों से गुजरेंगी 2…

Rajasthan CM Pali Visit: सीएम भजनलाल शर्मा का ‘मिशन पाली’: 3 विधानसभा, 2 बड़े धार्मिक कार्यक्रम… जानिए आज क्या होगा?

Bhajanlal Sharma Pali Visit: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले, पूरे पाली जिले में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. मुख्यमंत्री का काफिला जिन-जिन क्षेत्रों से गुजरेगा, वहां की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है. Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (25 नवंबर 2025) पाली जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री का यह दौरा एक दिन में कई विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा, जिसमें विकास कार्यों का लोकार्पण और आस्था से जुड़े बड़े धार्मिक कार्यक्रम शामिल हैं. इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद…