पुष्कर: सिख आस्था का प्रतीक स्थल, जहां आए थे गुरु नानक और गुरु गोविंद सिंह

गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर में आस्था का विशाल संगम देखने को मिलता है. यहां कार्तिक मेले में सिख भक्ति की वाणी गूंजती है.

पुष्कर ना सिर्फ हिंदू धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है, बल्कि सिख आस्था का भी पवित्र केंद्र है. सन 1511 में दक्षिण यात्रा से लौटते समय सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी पुष्कर पहुंचे थे, यहां उन्होंने ऋषि-मुनियों के साथ धर्म और मानवता पर गहन चर्चा की. उन्होंने लोगों को कर्म, सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. पुष्कर में जहां गुरु नानक देव जी ठहरे थे, वहीं श्रद्धालुओं ने बाद में एक गुरुद्वारा साहिब का निर्माण करवाया, जो आज भी देश-विदेश से आने वाले सिख श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख स्थल है.

पराशर परिवार से जुड़ा प्रसंग
सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी भी पुष्कर आए थे. पुष्कर तीर्थ पुरोहित पंडित चेतन पाराशर ने उन्हें तीर्थ का महत्व बताया, और सात दिन तक सेवा की. गुरु गोविंद सिंह उनकी निष्ठा से प्रसन्न हुए और उन्हें बहुमूल्य आभूषण देना चाहा, पर पंडित चेतन ने हुकमनामा की मांग की. तब गुरु गोविंद सिंह जी ने बाण की नोंक से स्वयं हुकमनामा लिखा और भेंट किया. इसमें आदेश था कि पुष्कर आने वाले सिख श्रद्धालु पंडित चेतन की वंशजों से ही यजमानी करवाएं. आज भी उनकी नवमी पीढ़ी पंडित विष्णु पाराशर इस परंपरा को निभा रही है.

Related posts

Leave a Comment