Exclusive: नाक के ऊपर पानी जाएगा तो आदमी रिएक्शन देगा ही… खेसारी पर फिर क्यों गरमाए पवन सिंह

बीते दिनों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच निजी और पारिवारिक मुद्दों पर भी जुबानी जंग चली. जिसका जवाब शनिवार को पावर स्टार पवन सिंह ने एनडीटीवी के साथ हुई खास बातचीत में दिया.

मधुबनी:

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टारों के बीच भी जुबानी जंग जारी है. भोजपुरी के 4 बड़े स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव और पवन सिंह बीजेपी के साथ है. तो खेसारी लाल यादव RJD के साथ है. चुनाव प्रचार के बीच ही गाहे-बगाहे इन सब के बीच बयानबाजी भी चल रही है. सबसे तीखी जुबानी लड़ाई पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच चल रही है. खेसारी इस बार राजद के टिकट से छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं. राजनीति से आने से पहले भी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में पेशेवर प्रतिस्पर्धा रही है. लेकिन राजनीति में दो विरोधी दलों में होने के कारण खेसारी और पवन की जुबानी लड़ाई को पूरा भोजपुरिया समाज देख रहा है.

{ बीते दिनों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच निजी और पारिवारिक मुद्दों पर भी जुबानी जंग चली. जिसका जवाब शनिवार को पावर स्टार पवन सिंह ने NDTV के साथ हुई खास बातचीत में दिया. }

पानी नाक के ऊपर जाएगा तो रिएक्शन देगा ही…

खेसारी लाल यादव से चल रही जुबानी जंग से जुड़े सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि यह सवाल आप उन्हीं से कीजिए. हमसे नहीं कीजिए. उन्होंने यह भी कहा कि पानी नाक के ऊपर जाएगा तो आदमी रिएक्शन देना ही. जिस तरह से वो पब्लिकली सब कर रहा है, उसका जवाब देने के लिए आदमी को नीचता पर उतरना होगा.

मुझ पर कटाक्ष कर क्या मिल रहा, यह खेसारी से पूछिएः पवन सिंह

पवन सिंह ने यह भी कहा कि मेरे ऊपर कटाक्ष करके खेसारी को क्या मिल रहा है, नहीं मिल रहा है, यह तो खेसारी ही बताएंगे. पवन सिंह शनिवार को मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा सीट पर मंत्री शीला मंडल के लिए रोड-शो कर रहे थे. जहां लोगों की भारी भीड़ जुटी थी. उस भीड़ को दिखाते हुए पवन सिंह ने कहा कि जो उमंग एनडीए के प्रति जनता में है, वो आप देख रही है.

एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही हैः पवन सिंह

पवन सिंह ने यह भी कहा कि जनता हमारे लिए भगवान है. जनता ने ही मुझे गायक बनाया. नेता तो हम कभी बन नही पाएंगे. अभी सीखना है. मैं जनता का भाई और बेटा हूं. चुनाव लड़ने की चर्चा पर पवन सिंह ने कहा कि जैसा पार्टी का आदेश होगा वैसा किया जाएगा. जंगलराज Vs मोदी और नीतीश की गारंटी पर पवन सिंह ने कहा कि मुझे पता है कि फिर से एनडीए सरकार बनने जा रही है. इस दौरान पवन सिंह ने जोड़ी नीतीश और मोदी जी के हिट होई वाला गाना भी गाया.

Related posts

Leave a Comment