Bhojpuri Song: 241 मिलियन व्यूज पार, यूट्यूब पर बवाल मचा रहा अंकुश राजा का ‘सड़िया करिया’, अनीशा पांडे संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर अंकुश राजा का ‘सड़िया करिया’ यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. 11 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को करीब 241 मिलियन बार देखा जा चुका है. आज भी यह फैंस के बीच धमाल मचा रहा है.

अनीशा और अंकुश की जोड़ी

गांव का माहौल, रंग-बिरंगे सेट और शानदार सिनेमैटोग्राफी इस गाने को और शानदार बना रहे है. अंकुश राजा की मुस्कान और स्टाइलिश लुक बहुत पसंद किया जा रहा है. वहीं अनीशा पांडे की मासूमियत और एक्सप्रेशन इसे और खास बना रहे है. 7 दिसंबर 2024 को इस गाने को अपलोड किया गया था, जिसे अंकुश राजा और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज में गाया है. गाने में अंकुश राजा के साथ अनीशा पांडे धमाल मचा रही है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है.

अंकुश राजा की लोकप्रियता

गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे है और इसका मधुर संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है. गाने का रोमांटिक अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है और इसके बोल दिल छू रहे है. अंकुश राजा ने बीते कुछ सालों में कई गाने गाए है और उनका यह गाना फैंस का फेवरेट बन गया है. 241 मिलियन व्यूज से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिर्फ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही नहीं, बल्कि अंकुश राजा के गाने भी इंडस्ट्री में बहुत लोकप्रियता हासिल करते है. 

Related posts

Leave a Comment