Ankush Raja New Song: अंकुश राजा का नया गाना ‘रानी बनाला’ रिलीज हो गया है और फैंस इसपर रिएक्शन दे रहे हैं. सॉन्ग को अंकुश और शिल्पा राज ने अपनी आवज दी है और वीडियो में जान्हवी मिश्रा है. इस गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.
Ankush Raja New Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘रानी बनालS’ रिलीज हो गया है. अंकुश के गाने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर वायरल होने लगते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है. उनका नया गाना ‘रानी बनालS’ सोशल मीडिया पर छा गया है. सॉन्ग का टीजर 24 नवंबर को अंकुश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अब पूरा गाना रिलीज हो गया है और इसपर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
