नई दिल्ली:
भोजपुरी इंडस्ट्री में नया गाना “शिव जगत नहीं” धूम मचा रहा है। इस गाने को मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका आम्रपाली दुबे और पवन सिंह ने गाया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह भगवान शिव के लिए गाते हुए नज़र आ रहे हैं। मनोज मतलबी ने गाने के खूबसूरत बोल लिखे हैं और छोटे बाबा (बसही) ने संगीत दिया है। यह गाना मुख्य रूप से अपने विषय, अर्थपूर्ण बोल और मनोरंजक संगीत रचना के लिए पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली दुबे और पवन सिंह ने इस खूबसूरत शिव गीत में चार चाँद लगा दिए हैं।
