नई दिल्ली:
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 मौतों के गुनहगार सौरभ लूथरा, उसका भाई गौरव लूथरा और उनका करीबी सहयोगी अजय गुप्ता फरार है. गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन क्लब चेन की ये तिकड़ी फरार है, तीनों ही दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं. दिल्ली के आम परिवार से कारोबार की कामयाबी की बुलंदिया छूने वाले इस तिकड़ी ने कुछ ही सालों के भीतर 25 से ज्यादा होटल, क्लब और रेस्तरां का पूरा बिजनेस खड़ा कर दिया. कोरोना काल के बाद उनका धंधा तेजी से फला फूला.
सौरभ लूथरा कौन है?
दिल्ली में पला बढ़ा सौरभ लूथरा सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से बीटेक किया और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना. उसे गोल्ड मेडल मिला था.पढ़ाई के बाद 10 साल तक उसने दिग्गज कंपनियों में काम किया, जहां वो विदेशी क्लाइंट के लिए काम करता था.उसने साल 2016 में नौकरी छोड़कर दिल्ली में Romeo Lane के नाम से पहला रेस्तरां खोला. फिर ये ब्रांड गोवा और विदेश में भी फैल गया. उसके 25 क्लब चेन चल रही हैं और इतने ही और पाइपलाइन में बताए जाते हैं.
कौन है गौरव लूथरा
सौरभ लूथरा जहां रोमियो लेन क्लब का चेहरा है और आगे आकर सारे कामकाज संभालता है, वहीं गौरव लूथरा पर्दे के पीछे मैनेजमेंट संभालने का काम करता है. मार्केटिंग, स्टॉफ और अन्य क्लब ऑपरेशन से जुड़े अन्य कामों में उसका ही दिमाग बताया जाता है.
कौन हैं अजय गुप्ता
सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के तीसरा करीब सहयोगी अजय गुप्ता है. वो भी दिल्ली का रहने वाला है. वो रोमियो लेन क्लब के संचालन में लूथरा बंधुओं के साथ कोआर्डिनेशन और नेटवर्क के विस्तार के काम में मदद करता था.
