अजमेर दरगाह में मंदिर होने के दावे को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, जानें कोर्ट ने फैसला लेते हुए क्या कहा

Ajmer Dargah: अजमेर शरीफ दरगाह में मंदिर होने के दावे को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया है. यह याचिका विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह और हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दायर की गई थी. याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि अजमेर दरगाह परिसर में मंदिर मौजूद है और इस आधार पर दरगाह से जुड़े कुछ धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई जानी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह की याचिका प्रथम दृष्टया…

Rajasthan: पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, मदन राठौड़ पहुंचे मुख्यमंत्री निवास

CM Bhajan Lal Sharma birthday: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि वे राज्य के विकास यात्रा में तेज़ी लाने और युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद दें. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राज्य सरकार के कामकाज की तारीफ की. साथ ही कहा कि वीरभूमि राजस्थान की विरासतों एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रदेश में किसानों, महिलाओं, युवाओं…

राजस्थान ACB को बड़ा झटका! RPS दिव्या मित्तल को क्लीन चिट, क्या खत्म हो जाएगा ₹2 करोड़ की घूस का चर्चित केस?

Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को एक चर्चित मामले में सरकार के स्तर पर तगड़ा झटका लगा है. राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) की अधिकारी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) से जुड़े दो करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने के बहुचर्चित केस (Bribe Case) में कार्मिक विभाग ने अभियोजन स्वीकृति (Prosecution Sanction) देने से इनकार कर दिया है. सरकार के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद अब दिव्या मित्तल को क्लीन चिट (Clean Chit) मिल गई है. 3 साल की जांच, कोई ठोस सबूत…

Rajasthan IT Raid: जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड, स्कूल के मुख्य ऑफिस से मिली करोड़ों की नकदी

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में गुरुवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. अधिकारियों ने रियल एस्टेट और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय जयपुर के प्रतिष्ठित वर्धमान ग्रुप (Vardhman Group) से जुड़े आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा मारा. इस दौरान मानसरोवर स्थित वर्धमान स्कूल (Vardhman International School) परिसर में मौजूद ग्रुप के मुख्य ऑफिस से करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई. काउंटिंग मशीनें मंगानी पड़ीं सूत्रों के मुताबिक, वर्धमान ग्रुप का मुख्य कार्यालय मानसरोवर में उनके स्कूल परिसर में…

जयपुर में लगे ‘लापता शिक्षा मंत्री’ के पोस्टर, अमायरा केस में दोषी नीरजा मोदी स्कूल पर 72 घंटे में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह प्रमुख चौराहों और सरकारी दफ्तरों के पास ‘शिक्षा मंत्री लापता’ के पोस्टर लगाए गए. यह विरोध प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 9 वर्षीय अमायरा के मामले में न्याय न मिलने पर किया. उन्होंने नारायण सिंह सर्किल से लेकर अल्बर्ट हॉल, ओटीएस चौराहा और शिक्षा संकुल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर ये पोस्टर लगाए, जिसने राजस्थान के शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. ‘मंत्री पिछले 2 साल से लापता है’ सामाजिक संस्था ‘परिवर्तन’ के संस्थापक आशुतोष रांका ने इस विरोध प्रदर्शन…

Rajasthan: ED ने पकड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खेल, बीकानेर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष को दबोचा, आतंकी नेटवर्क से जुड़े है तार

ED Raid on Bikaner: राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के तहत, बीकानेर स्थित अलफुर्कान एजुकेशनल ट्रस्ट (AET) के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सदीक उर्फ़ सादिक़ खान को गिरफ्तार किया गया है. ED का मानना है कि यह गिरफ्तारी केवल एक ट्रस्ट या व्यक्ति पर नहीं, बल्कि एक ऐसे पूरे तंत्र पर चोट है, जिसके जरिए धार्मिक दान और कैश नेटवर्क का इस्तेमाल संदिग्ध और कट्टरपंथी गतिविधियों को वित्त पोषित करने में किया जा रहा था. 6 दिसंबर तक…

राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘रास्ता भले ही कठिन हो…’

Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से कैबिनेट फेरबदल (Cabinet Reshuffle) और मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर अटकलें तेज थीं. इन अटकलों को हवा तब मिली जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) एक ही विमान से दिल्ली से जयपुर लौटे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या राज्य में बड़ा बदलाव होने वाला है? हालांकि कैबिनेट बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने साफ किया कि इस तरह की किसी चर्चा पर विचार…

Rajasthan: अलवर में अवैध होटल मालिकों को झटका, UIT ने 10 इमारतों को किया सीज, शादी की बुकिंग फंसी

UIT Action on Alwar: राजस्थान के अलवर में यूआईटी की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जिले के सिलसेढ झील के समीप बन रहे अवैध होटलों पर आज यानी गुरुवार को नगर विकास न्यास (UIT) की ओर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इलाके में चल रहे लंबे समय से अतिक्रमण पर आज यूआईटी  के जरिए होटलों को सीजी किया गया. इस दौरान  मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही.  10 अवैध होटल पर की गई सीलिंग की कार्रवाई  इसके अलावा इलाके की झील के समीप…

जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को SC से मिली जमानत, 7 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) को सुप्रीम कोर्ट  (Supreme Court) से बड़ी राहत मिली है. जल जीवन मिशन (JJM) में कथित तौर पर 979.45 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में गिरफ्तार जोशी को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार सुबह जमानत दे दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में थे.  महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इसी साल 24 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया था. उनकी जमानत याचिका पहले राजस्थान…

Rajasthan CM Delhi Visit: PM मोदी से मिलेंगे CM भजनलाल! रिफाइनरी और राजस्थान के लिए क्या है दिल्ली का ‘सीक्रेट प्लान’?

Bhajanlal Sharma in Delhi: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह दिल्ली दौरा महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह केंद्रीय सहयोग की कुंजी है, जिसके माध्यम से राज्य अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की उम्मीद कर रहा है Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार (2 दिसम्बर) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक महत्वपूर्ण दौरे पर हैं. इस दौरे को न केवल राज्य की विकास परियोजनाओं को गति देने, बल्कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उनके प्रयासों के रूप में भी देखा जा…